G20: भारत मंडपम स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार, अत्याधुनिक तकनीकों का किया गया है इस्तेमाल

राजधानी दिल्ली में G20 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम कआ आयोजन प्रगति मैदान में तैयार किए गए भारत मंडपम में होगा। दौरान शनिवार की सुबह 9.30 बजे सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शिष्टमंडलों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे और 10.30 बजे सम्मेलन का पहल सत्र शुरू किया जाएगा। वहीं सम्मेलन पर ही रात्रि भोज की व्यवस्था की गई है। बता दें कि रविवार की सुबह नेतागण राजघाट जाएंगे और गांधी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान प्रगित मैदान में पौधारोपण भी किया जाएगा। इसके बाद सम्मेनलन का समापन होगा।

भारत मंडपम में तकनीक का हुआ है इस्तेमाल

इस बाबत G20 India नाम से एक्स पर एक पेज भी बनाया गया है। इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें भारत मंडपम व समिट के मुख्य समन्वयक हर्ष वी श्रृंगला भारत मंडपम की खासियत बता रहे हैं। भारत मंडपम में डेलिगेट सेंटर में हॉल नंबर 14 में सभी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की बैठक होगी। भारत मंडपम में भारतीय इतिहास से जुड़ी कई चीजों को तकनीकी माध्यम से साझा किया जाएगा। साथ ही सभी देशों के राष्ट्रीय ध्वज को लगाया गया है। भारत मंडपम के जिस भी एरिया में जाना है उसे आप डिजिटल माध्यम से भी पता लगा सकते हैं, उसके लिए डिजिटल मशीन लगाए गए हैं।

10 हजार लोगों के बैठने की है व्यवस्था

भारत मंडपम में तमाम तरह की दफ्तरों की व्यवस्था की गई है, जहां विदेशी मेहमान और मंत्री लेवल के लोग बैठकर काम कर सकते हैं। डेलिगेटे्स के लिए विस्तृत लाउंज की व्यवस्था की गई है जहां वे बैठ सकते हैं। साथ ही भारत G20 के नाम से एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां विदेशी मेहमानों द्वारा सेल्फी लिया जाएगा। भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन तैयार किया गया है, जहां से भारत में हो रहे डिजिटल बदलावों की जानकारी मिलेगी। तत्काल डॉक्टर या मेडिकल ट्रीटमेंट की व्यवस्था भी की गई है। इसके तहत कई सारे ऑनलाइन ऐप्स की भी यहां जानकारी विदेशी मेहमानों को मिलेगी। बता दें कि भारत मंडपम को तैयार करने में 750 करोड़ से अधिक का खर्च हुआ है, वहीं यहां एक साथ 10 हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला के लिए बड़हनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 19 जुलाई 2026, रविवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *