भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर पूर्ण विराम, एशिया कप खेलने से नहीं रोकी जाएगी भारतीय टीम

खेल मंत्रालय ने जारी की नई नीति

नई दिल्ली।भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान अब किसी भी द्विपक्षीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए कहा कि नई खेल नीति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

पाकिस्तान पर खास फोकस

खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह नीति विशेष रूप से पाकिस्तान को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

  • भारतीय खिलाड़ी अब पाकिस्तान की सरजमीं पर किसी भी द्विपक्षीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे।
  • इसी तरह पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भारत आकर किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
  • हालांकि, बहु-देशीय टूर्नामेंट जैसे एशिया कप या विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत भाग ले सकेगा।

सरकार का तर्क

नीति पर सवाल पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा –

“जो देश यह कहता हो कि हमारा ट्रक पत्थर से भरा है और भारत मर्सीडीज है, और टकराने से नुकसान किसे होगा – ऐसे देश में हम अपने खिलाड़ियों को कैसे भेज सकते हैं?”

एशिया कप में खेलेगी भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम अगले माह यूएई में आयोजित एशिया कप में भाग लेगी। चूंकि यह कई देशों का संयुक्त टूर्नामेंट है, इसलिए इस पर रोक नहीं होगी। हालांकि पाकिस्तान को भारत में होने वाली किसी द्विपक्षीय सीरीज के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।


 

  • Related Posts

    प्यार, परिवार और पिस्टल! मायके ने दुत्कारा तो गर्भवती महिला ने खुद को मारी गोली; बक्सर में ‘रिश्तों के कत्ल’ की खौफनाक दास्तां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading