मोतिहारी से प्रधानमंत्री बिहार को देंगे 7217 करोड़ की योजनाओं की सौगात: सम्राट चौधरी

पटना, 16 जुलाई।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 18 जुलाई 2025 को मोतिहारी से राज्य को 7217 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण कार्यक्रमों की श्रृंखला में बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और सड़क क्षेत्र को नई गति देंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिहार में प्रधानमंत्री की 53वीं यात्रा होगी, जो राज्य के साथ उनके गहरे जुड़ाव और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साझा नेतृत्व क्षमता ने बिहार को विकास की नई ऊँचाई पर पहुंचाया है।

प्रमुख परियोजनाएं, जिनका होगा शिलान्यास और उद्घाटन:

  • दरभंगा–नरकटियागंज रेल खंड का दोहरीकरण: इससे रेल यातायात की गति और क्षमता में बड़ा सुधार होगा।
  • भटनी–छपरा ग्रामीण सेक्शन में ट्रैक्शन सिस्टम का उन्नयन: रेलवे के विद्युतीकरण और संचालन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
  • वंदे भारत ट्रेनों के लिए पाटलिपुत्र में रखरखाव का बुनियादी ढांचा: नई पीढ़ी की ट्रेनों की सुविधा में सुधार।
  • भटनी–छपरा ग्रामीण रेल लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली की शुरुआत: सुरक्षा और संचालन क्षमता में वृद्धि।
  • एनएच-319 (पुराना एनएच-30) पर आरा बाईपास (असनी से बावनपाली) का शिलान्यास: शहर के बाहर वैकल्पिक मार्ग से यातायात सुगम।

अन्य प्रमुख सड़क परियोजनाएं:

  • एनएच-319 के परैया (बोधगया) से मोहनिया (कैमूर) खंड का 4 लेन में विस्तार।
  • एनएच-3330 के सरवन-चकाई खंड का पक्के शोल्डर सहित दो लेन का सुधार, कुल लंबाई: 15.972 किमी
  • कटिहार जिले में एनएच-81 का पक्के कंधे सहित दो लेन में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण।

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा न केवल योजनाओं के उद्घाटन का अवसर है, बल्कि यह बिहार के विकास यात्रा की दिशा को भी मजबूती देती है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से राज्य में रेलवे संरचना, सड़क संपर्क और औद्योगिक कनेक्टिविटी को नई धार मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री ने इसे “बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण” बताया और कहा कि इससे राज्य के युवाओं, किसानों, कामगारों और व्यवसायियों को सीधे लाभ मिलेगा।


 

  • Related Posts

    जमुई में शिक्षक की बड़ी लापरवाही उजागर: झारखंड से लगाते रहे बिहार के स्कूल की हाजिरी, जांच में खुला फर्जीवाड़ा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शिवहर में दिल दहला देने वाली वारदात: दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *