पटना में चलाया गया निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान, मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

राजधानी पटना में आज एक विशेष निःशुल्क HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चियों का टीकाकरण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना और बच्चियों को सुरक्षित बनाना था।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा, “राज्य सरकार 9 से 14 साल की बच्चियों को HPV टीका दिलवा रही है। हम सभी अभिभावकों से आग्रह करते हैं कि वे अपनी बच्चियों को यह टीका जरूर लगवाएं, ताकि वे सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रह सकें।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस अभियान से यह संदेश दिया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता और टीकाकरण बेहद जरूरी है।

  • Related Posts

    बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में बड़ी पहल, शीर्ष समितियों की बैठक में टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शिवहर में रसोई गैस की किल्लत पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *