20 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे फ्रांस और स्पेन, फाइनल के टिकट के लिए महामुकाबला आज

स्पोर्ट्स डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज (14 जुलाई) डलास स्टेडियम में फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 20 साल बाद विश्व कप में आमने-सामने होंगी। मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना अर्जेंटीना या इंग्लैंड से होगा।

एम्बापे पर होंगी सबकी निगाहें

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बापे शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट के शीर्ष गोल स्कोररों में शामिल हैं। फ्रांस को उम्मीद होगी कि एम्बापे एक बार फिर अपनी टीम को लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। फ्रांस के कोच डिडिएर डेशां ने भी पुष्टि की है कि एम्बापे सेमीफाइनल के लिए फिट हैं।

स्पेन की मजबूत दीवार

दूसरी ओर स्पेन पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है। युवा स्टार लामिन यामाल, मिकेल मेरिनो और मजबूत डिफेंस के दम पर स्पेन ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहद कम गोल खाए हैं और आत्मविश्वास से भरी हुई है।

हेड-टू-हेड में स्पेन आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक 38 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें स्पेन ने 18 और फ्रांस ने 13 मैच जीते हैं, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ रहे। हालांकि विश्व कप में दोनों की पिछली भिड़ंत 2006 में हुई थी, जिसमें फ्रांस ने जीत दर्ज की थी।

फाइनल का टिकट दांव पर

फ्रांस लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचने का इतिहास रचने की कोशिश करेगा, जबकि स्पेन 2010 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा। फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।

 

  • ये भी पढ़े..

    टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएस्केट छोड़ सकते हैं पद, तीसरा वनडे हो सकता है आखिरी मैच

    Share Add as a preferred…

    FIFA World Cup 2026: क्या फिर होगा अर्जेंटीना बनाम फ्रांस फाइनल? सेमीफाइनल में चारों टीमें ट्रॉफी की प्रबल दावेदार

    Share Add as a preferred…