बिहार में चार नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया ऐलान

पटना, 11 सितंबर 2025 – बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने राज्य में चार नए औद्योगिक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। इस ऐलान के साथ बिहार में कुल पांच इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण होगा।

प्रमुख बिंदु:

  • नई औद्योगिक नीति 2025 के तहत 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य।
  • बिहार की समृद्धि से देश की समृद्धि होगी।
  • उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गया में 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर निर्माणाधीन है, इसके लिए सरकार ने अतिरिक्त 1300 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई।

उपमुख्यमंत्री ने पटना के बापू सभागार में आयोजित बिहार आइडिया फेस्टिवल को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार औद्योगिक विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में विश्वस्तरीय सड़कें, रेल विस्तार, मैरिन ड्राइव और पांच बड़े एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से औद्योगिक निवेश के लिए बेहतरीन माहौल तैयार हो गया है।

विकास और रोजगार:

  • राज्य में अब तक 17 इथेनॉल प्लांट लगाए जा चुके हैं, मक्का, गेहूं और चावल के छोटे टुकड़ों से इथेनॉल का उत्पादन।
  • पिछले पांच सालों में लगभग 40 लाख लोगों को रोजगार मिला।
  • 2025-30 के बीच एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार का लक्ष्य।

बुनियादी ढांचा और योजनाएँ:

  • पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 सितंबर को, यह बिहार का सबसे बड़ा रनवे वाला हवाई अड्डा होगा।
  • राज्य में 9 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन और खपत।
  • सड़क, बिजली और औद्योगिक नीति से उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योगों का तेजी से विकास होगा और राज्य की समृद्धि सीधे देश की समृद्धि से जुड़ी है। उन्होंने उद्योगपतियों को बिना बुलाए बिहार में निवेश करने का आमंत्रण दिया।


 

  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading