
दिल्ली ले जाकर खपाने की थी तैयारी, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख
मोतिहारी।नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (NCB) पटना और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से 4 किलो अफीम बरामद की है। इस दौरान तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए तस्करों की पहचान
- मुकेश कुमार यादव – मोहद्दीनगर, चिरैया थाना क्षेत्र
- उमाकांत यादव – चिरैया थाना क्षेत्र
- आशुतोष कुमार – रेगनिया गांव, जितना थाना क्षेत्र
बताया जा रहा है कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
गुप्त सूचना पर बिछाया जाल
NCB पटना को इन तस्करों के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई।
रविवार को टीम ने बापूधाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या–1 पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तीनों युवकों को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उनके पास से चार किलो अफीम बरामद हुई।
दिल्ली में खपाने की थी योजना
पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि वे इस अफीम को दिल्ली ले जाकर बेचने की तैयारी में थे।
लेकिन इससे पहले ही NCB–RPF की टीम ने उन्हें धर दबोचा।
कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल
तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नशा तस्करी के खिलाफ सख्ती
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट है। आगे भी इस तरह की सख्त निगरानी और अभियान जारी रहेंगे, ताकि बिहार को नशा मुक्त बनाया जा सके।


