एक ही परिवार के चार बच्चों को जहरीले सांप ने डसा, तीन की मौत

बड़ी खबर झारखंड के गढ़वा से आ रही है, जहां जहरीले सांप ने एक ही परिवार के चार बच्चों को डस लिया। सांप के डसने के बाद तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

दरअसल, पूरा मामला चिनिया थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे घर में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने चारों को डस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन चारों बच्चों को तांत्रिक के पास ले गए और घंटे झाड़ फूंका का ड्रामा चला।

परिजनों को पूरा भरोसा था कि झाड़ फूंक के बाद बच्चे ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीन बच्चों की मौत पहले ही हो चुकी थी। थक हारकर परिजन चौथे बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चारों बच्चे आदिम जनजाति के है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…