मुजफ्फरपुर में मुखिया के ससुर को मारी चार गोली

मुजफ्फरपुर। हथौड़ी थाना क्षेत्र के मिलावटी शराब कांड वाली पंचायत डीहजीवर की मुखिया नूरजहां खातून के ससुर अब्दुल कलाम (57) को बाइक सवार दो अपराधियों ने गुरुवार देर शाम गोलियों से भून दिया। उन्हें सिर, जबरा, बांह और बगल में गोलियां लगी हैं।

स्थिति नाजुक बनी हुई है। एसकेएमसीएच के पास एक निजी अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वह मूलरूप से हथौड़ी थाना के एकमा गांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर एएसपी शहरेयार अख्तर के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। अस्पताल में भी घायल के इलाज के संबंध में जानकारी ली और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमलावर बाइक सवार दोनों अपराधी सुबह 11 बजे से ही अब्दुल कलाम की रेकी कर रहे थे। मुखिया ने बताया कि सुबह में करीब 11 बजे दोनों हमलावर घर पर पहुंचे थे। अब्दुल कलाम से मिलकर बताया कि पटना से आए हैं। फसल क्षति का फोटो खींचना है। उसके बाद फिर दोपहर में दोनों आए। उन्हें पता चला कि अब्दुल औराई प्रखंड गए हुए हैं।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading