पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- “यह व्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है”

पटना, 08 जुलाई 2025:राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साझा की। कुशवाहा ने बताया कि उन्हें यह धमकी सोमवार 7 जुलाई की शाम को मिली।

उपेंद्र कुशवाहा ने पोस्ट करते हुए लिखा:

7 जुलाई को शाम 7:25 से 7:36 के बीच, मोबाइल नंबर 7780012505 से मेरे मोबाइल पर फिर से तीन धमकी भरे संदेश भेजे गए। इससे पहले भी मुझे धमकियां मिल चुकी हैं, जिसको लेकर प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में इस धमकी को व्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया और प्रशासन से गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

धमकी का स्क्रीनशॉट भी किया साझा

सांसद ने धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिसमें लिखा गया था:

राजनीति मत करो, नहीं तो सही नहीं होगा… नहीं छोड़ेंगे हम आपको। पिछली बार भी धमकी दिए थे बबलू की तरफ से। हम छोड़ने वालों में से नहीं हैं। आपको पता चल जाएगा 15 तारीख को। भाई के खर्चे से हम पूरा बिहार हिला देंगे… आपको जिसको बताना है बता दो, मीडिया वालों को भी बता दो…

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी दी गई हो। इससे पहले 20 जून को भी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने 21 जून को सीवान के दरौली से एक आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया था, जो खुद कुशवाहा का समर्थक था।

पुलिस पूछताछ में राकेश ने बताया कि वह कुशवाहा की हालिया राजनीतिक गतिविधियों से नाराज़ था और उन्हें NDA से अलग होने की संभावना को लेकर धमकी दी थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कॉल

कुशवाहा ने 20 जून को देर रात X पर लिखा था:

आज रात 8:52 से 9:20 बजे के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए।

अब सवाल प्रशासन पर

एक बार फिर धमकी मिलने के बाद कुशवाहा ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के मामलों को सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला समझा जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


 

  • Related Posts

    पटना में राम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, नितिन नवीन होंगे शामिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जेडीयू में अंदरूनी कलह तेज: सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर खतरा, पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *