भागलपुर में पर्चे से हर घर दस्तक दे रहे हैं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

भागलपुर : सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में आमंत्रण नहीं मिलने से आहत पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीधे लोगों के घरों तक दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से शहर के हर इलाके में एक पर्चा पहुंच रहा है जिसमें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए चौबे के प्रयासों को दिखाया गया है।

FB IMG 1725761833304

इस पर्चे में 17 फरवरी 2019 को शिलान्यास समारोह के कार्ड से लेकर समारोह तक में चौबे की उपस्थिति है तो निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन से लेकर उद्घाटन समारोह की तैयारी तक का जायजा लेते उनका फोटो। अब तक हर दौरे पर चौबे का निरीक्षण, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से जुड़ी हर जानकारी को साझा करने वाली अखबारों की कतरन आदि का फोटो से चौबे ने इस पोस्टर में बताया है कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्वीकृति से लेकर हर ईंट को जोड़ने तक में उनकी भूमिका है।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading