मनेर में पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

दानापुर: बिहार में बेखौफ अपराधी आए दिन हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हुए हैं. इस तरह से वो पुलिस को खुली चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं. इस बार राजधानी पटना से सटे मनेर थाना इलाके में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. एक पूर्व पंचायत समिति सदस्य को गोलियों से भून डाला है. जहां पूर्व पंचायत समिति सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मनेर थानाक्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव के पास देर रात्रि को बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या की है।

बताया जा रहा है कि ब्रह्मचारी के पकड़ा निवासी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार यादव ब्रह्मचारी मोड़ के पास किसी काम से खड़े थे. इसी बीच बाइक पर सवार दो की संख्या में आए अपराधियों ने अरुण पर लागातार फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इधर परिवार वाले शख्स को दानापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे दलबल के साथ गांव में पहुंची और तनाव को देखते हुए वहां कैंप लगाया. मृतक अरुण कुमार के परिजनों ने ईंट-भट्ठे के भूमि की लीज के पुराने मामले को कर रामबाबू राय और उसके लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *