जेल जाते वक्त भावुक हुए पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह , बोले – आमजन का कर्ज लेकर मरूंगा नहीं, जल्दी लौटूंगा

छपरा, 21 जुलाई: पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह, जो अपने छोटे भाई दीनानाथ सिंह के निधन पर पैरोल पर बाहर आए थे, सोमवार को श्राद्धकर्म के बाद वापस जेल जाते वक्त भावुक हो गए। उन्होंने उपस्थित लोगों और जनसमर्थन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा,

जिन्होंने इस दुख की घड़ी में मेरा साथ दिया, उनके प्यार और समर्थन को मैं कर्ज मानता हूँ। ईश्वर ने शक्ति दी तो यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा।


मुख्य बातें:

  • छोटे भाई दीनानाथ सिंह की मृत्यु पर पेरोल पर आए थे प्रभुनाथ सिंह
  • श्राद्धकर्म के बाद जेल वापसी के समय हजारों लोग मौजूद थे
  • बिहार, यूपी और झारखंड के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों को कहा धन्यवाद
  • श्मशान घाट से लेकर श्राद्ध तक हर कदम पर साथ देने वालों के प्रति जताया आभार
  • कहा –

    “इतना प्यार देखकर लगता है कि जेल से जल्दी बाहर आऊंगा”


भावुक क्षणों में क्या बोले प्रभुनाथ सिंह?

  • मेरे भाई को मरणोपरांत जो सम्मान मिला, वह दुर्लभ है
  • यह सम्मान, यह जनसैलाब मुझे ताकत दे रहा है
  • जब जेल से बाहर आऊंगा तो सबका कर्ज चुकाऊंगा, मैं किसी का कर्ज लेकर मरूंगा नहीं

हजारों की भीड़ ने दी विदाई, जताई जल्द रिहाई की कामना

प्रभुनाथ सिंह को वापस जेल भेजे जाने के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग भावनात्मक हो उठे और उनकी जल्द रिहाई की कामना करते नजर आए। उनके समर्थकों का कहना था कि

जो जननेता जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा, आज जब वो कठिन समय में है, तो हम सब उसके साथ हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *