पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता पूर्व MLC विनोद कुमार चौधरी का निधन, नीतीश कुमार ने जताया शोक

पटना: पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी का लखीसराय में निधन हो गया. 2020 में खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर चर्चा में आई पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता थे. प्रो. विनोद कुमार चौधरी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे. वहीं, इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी धर्म पत्नी और उनके भाई एवं जेडीयू विधायक विनय कुमार चौधरी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • ये भी पढ़े..

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *