बॉर्डर के पास पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या, जंगल में घटना को दिया अंजाम

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास एक पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश के तिराप से 56 खोंसा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक युमसेन माटे की शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लाज़ू सर्कल के राहो गांव के पास जंगल में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लाजु थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। ये जानकारी तिराप जिला पुलिस के हवाले से सामने आई है।

कौन थे युमसेन माटे?

युमसेन साल 2009 में खोंसा पश्चिम सीट से कांग्रेस की टिकट पर जीते थे और विधानसभा सदस्य बने थे। साल 2015 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। राजनीति से पहले वह जिला वयस्क शिक्षा अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके थे। वह साल 2024 का चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युमसेन माटे अपने समर्थकों के साथ गांव गए थे, जहां बहाने से उन्हें जंगल की तरफ ले जाया गया और गोली मार दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में ‘पुलिस बनाम ग्रामीण’ की खूनी जंग! पप्पू यादव ने सरकार को घेरा; बोले- “प्रशासन हो गया ‘आतंकवादी’, पटना SIT से हो जांच”

Share Add as a preferred…

Continue reading