कटिहार गोलीकांड पर भड़के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह : कहा : हत्या का मुक़दमा होना चाहिए दर्ज

कटिहार गोलीकांड को लेकर बिहार की सियासत गरमायी हुई है। इस मामले पर बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने सवाल उठाया है और हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग की है।

कटिहार गोलीकांड पर पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि इस तरह के मामलों से सरकार की छवि खराब हो रही है। हमने पहले ही मांग की थी कि किसानों को बिजली मिलनी चाहिए। बिहार में बिजली की मांग करने वालों को गोली मिल रही है, जो सही नहीं है। आम लोगों पर गोली चलाना बिल्कुल भी सही नहीं है।

बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि जो मानसिक रूप से विक्षिप्त होगा, वह भी इस घटना को जायज नहीं मानेगा। इस मामले में दोषी पदाधिकारियों को चिह्नित करना चाहिए और उनपर 302 का मुक़दमा चलाना चाहिए।

कटिहार गोलीकांड पर भड़के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह : कहा : हत्या का मुक़दमा होना चाहिए दर्ज

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारियों की मनमानी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री कार्यालय नहीं जा रहे हैं और अपर मुख्य सचिव केके पाठक की मर्जी चल रही है। जनप्रतिनिधि की कोई नहीं सुनता है। मंत्री हो या फिर अधिकारी किसी भी विधायक की बात नहीं सुनी जाती है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *