दिल्ली में बोले छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव; कहा… ईवीएम का मुद्दा उठाना ठीक नहीं

प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार की समीक्षा से पहले टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे से लेकर पोलिंग बूथ एजेंट तक सभी को चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हार के बाद ईवीएम का मुद्दा उठाना ठीक नहीं है। मैं ईवीएम के पक्ष में नहीं हूं क्योंकि मैं देखता हूं कि अधिकांश विकसित देशों में मतपत्रों का उपयोग करके मतदान किया जाता है।”

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदों के उलट आएं नतीजों के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर मीडिया से बातचीत की हैं। उन्होंने पार्टी की हार, ईवीएम और समीक्षा जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बातें कही हैं।

सिंहदेव ने कहा “आज की बैठक में हाल के चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन और लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेगी। छत्तीसगढ़ में हम आदिवासी और शहरी सीटों पर पीछे रह गए थे। हमारा वोट शेयर नहीं घटा है तो बीजेपी का वोट शेयर 14% बढ़ गया है।

Related Posts

मालदा मंडल में 50 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, डीआरएम ने कहा– आप हमारी पूंजी हैं.. रेलवे परिवार ने कहा– धन्यवाद

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *