मधेपुरा में पूर्व मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या, बाजार बंद, सड़क जाम

आलमनगर (मधेपुरा)।रतवारा थाना क्षेत्र के सोनामुखी बाजार में बुधवार की रात बदमाशों ने गंगापुर पंचायत की पूर्व मुखिया के पति संजय कुमार भगत उर्फ बमबम भगत (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।

घटना के विरोध में गुरुवार सुबह स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और सोनामुखी-खापुर रोड को करीब दो घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने हत्या में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

भुट्टा पार्टी से लौटते वक्त मारी गई गोली

जानकारी के अनुसार, संजय भगत बुधवार रात एक भुट्टा पार्टी से लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर पहुंचे, अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, एक हिरासत में

थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

इलाके में तनाव, पुलिस गश्त बढ़ाई गई

हत्या के बाद सोनामुखी बाजार और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


 

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *