पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का खुलासा, जमीन के लिए की गई थी हत्या, शूटर गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का खुलासा किया है। वही मुख्य शूटर अभिषेक यादव को भी गिरफ्तार किया है। अभिषेक यादव ने  पुलिस पर फायरिंग की थी तब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी।

घटना 10 दिन पूर्व उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा की है जहां पूर्व मुखिया अरविंद यादव की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद एसआईटी की टीम जांच में लगी थी। शनिवार की देर शाम एसआईटी ने मुख्य शूटर अभिषेक यादव और लाइनर रंजीत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल किया है।

कहा कि भूमि विवाद में उसने हत्या की और हथियार नहर किनारे छिपा दिया। जांच में जुटी पुलिस घटनास्थल गई जहाँ से उसने हथियार छिपा रखा था। पुलिस को देख वो फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें मुख्य शूटर अभिषेक के पैर में गोली लग गयी। उसे ईलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि घटना का मुख्य कारण भूमि विवाद है। अभिषेक यादव और मृतक अरविंद यादव का जमीन को लेकर ही विवाद चल रहा था। 20 लाख रुपये के लिए अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    जमुई में पुलिस की वर्दी में डकैती, शिक्षक के घर से 15 लाख के जेवरात लूटे

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *