पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय सिंह प्रमुख का अंतिम संस्कार, राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग हुए शामिल

बरारी, 20 अगस्त:दिवंगत पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय सिंह प्रमुख का बुधवार दोपहर को बरारी घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने उनके आवास पर भाजपा झंडा रखकर अंतिम विदाई दी।

बरारी घाट पर शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में पवन मिश्रा, अभय वर्मन, रोहित पांडे, रूबी दास, प्रीति शेखर, मनीष दास, दिलीप मिश्रा, आलोक सिंह, योगेश पांडे, उमाशंकर, नितेश सिंह, प्रणव दास, अश्वनी जोशी मौन्टी, प्रमोद प्रभात, बीपीन शर्मा, मंतोष कापड़ी, शरद वाजपेयी, रंजन सिंह, आलोक सिंह, प्रशांत विक्रम, सरस्वती दास, सुनीता गोस्वामी, प्रीति पांडे, रिंकू वर्मा, ई श्रीकांत कुशवाहा, रितेश घोष, कुर्बान शेख, दिनेश मंडल, मनीष मिश्रा, समरजीत मुकुल, विनोद सिन्हा, संगीता सिन्हा, शिवचंद शाह, सुधीर चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज मामला: डॉक्टर पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, 14 महीने तक शोषण की शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में फूट, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading