भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह प्रमुख का निधन, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

19 अगस्त 2025:भागलपुर। भाजपा भागलपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह प्रमुख का निधन हो गया। विजय सिंह प्रमुख 1987 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और उन्होंने कहलगांव प्रखंड से प्रमुख के रूप में भी कार्य किया।

विजय सिंह प्रमुख का जन्म सन्होला के सौर ग्राम में हुआ था। उनके पिता शिक्षक और बड़े किसान थे। बाल्यकाल में ही पिता का निधन हो जाने के बाद उन्होंने परिवारिक जिम्मेदारियों को संभालते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई।

विजय सिंह प्रमुख पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भी रहे और दो बार भागलपुर के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया। उनके कुशल संगठन और नेतृत्व से कई बड़े राजनीतिक हस्तियों जैसे अश्विनी कुमार चौबे, शहनवाज हुसैन और सुशील कुमार मोदी की जीत में सहयोग मिला।

उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वे कुशल संगठनकर्ता और सहृदय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियाँ छोड़ें। उनके बड़े पुत्र रेडियोलॉजी डॉ. सचिन कुमार और पुत्रवधु डॉ. गीता रानी हैं। छोटे पुत्र प्रीतिश कुमार इंजीनियर (बैंगलोर), और पुत्री इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं।

विजय सिंह प्रमुख के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, पवन मिश्रा, सैयद शहनवाज हुसैन, अश्विनी कुमार चौबे, ई शैलेन्द्र, रोहित पाण्डेय, हरिवंश मणि सिंह, अर्जित शाश्वत चौबे सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके योगदान और सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…