भाजपा नेता पर हुए हमले को लेकर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे मिले एसएसपी से

भागलपुर : 9 सितंबर की देर रात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में अपराधिक तत्वों के द्वारा भाजपा के जिला प्रवक्ता सह नगर निगम वार्ड 51 के पार्षद दीपिका कुमारी के पति शशि मोदी पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद से शशि मोदी का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है जहां पर शशि मोदी का स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रहा है इसी को लेकर लगातार नगर निगम के महापौर से लेकर कई राजनीतिक दलों के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर वरिय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा जा रहा है।

इसी को लेकर आज भागलपुर के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने शशि मोदी की पत्नी दीपिका मोदी के साथ वरिय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार से मिलकर ज्ञापन सोपा है इसको लेकर अर्जित ने कहा कि जिस तरह से शशि मोदी पर हमला कर दिया गया।

यह कहीं से भी ठीक नहीं है फिलहाल अभी शशि मोदी का इलाज चल रहा है और पुलिस के द्वारा दावा किया गया था कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है हमारे तरफ से वरिय पुलिस अधीक्षक को अल्टीमेटम पत्र भी सोपा गया है जिसमें साफ तौर पर हमारे तरफ से कहा गया है कि24 घंटे के अंदर यदि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाजपा परिवार सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार के गरीबों की छत पर अब ‘मुफ्त’ चमकेगी बिजली! PM सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव—स्मार्टफोन नहीं तो भी मिलेगा लाभ; जानें कैसे करें अप्लाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading