बिहार के पूर्व डीजीपी जीपी दोहरे का निधन

पटना। भारतीय पुलिस सेवा के 1962 बैच के अधिकारी और बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक जीपी दोहरे का नई दिल्ली में निधन हो गया।

शुक्रवार की शाम 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका इलाज सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 1995-96 में बिहार के डीजीपी रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उत्तरप्रदेश स्थित औरैया जिले के मुरादगंज गांव में रविवार को होगा।

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक नीलमणि सहित अन्य अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…