ऑफिस में शराब पार्टी करते दिखे फॉरेस्टर और सिपाही, वीडियो वायरल होते ही DFO ने दिए जांच के आदेश

बिहार के जमुई में शराबबंदी का हाल बेहाल हो गया है। यहां एक हेडमास्टर के शराब के नशे में झूमने के बाद अब फॉरेस्टर और वन विभाग के सिपाहियों का शराब पीते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल, जमुई के झाझा प्रखंड के नागि नकटी डैम स्थित आश्रयणी पक्षी स्थल पर तैनात कर्मचारियों का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फॉरेस्टर अनिल कुमार और सिपाही शिव शंकर कुमार समेत एक अन्य जवान कार्यालय में बैठकर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शराब की बोतल के साथ चखना भी दिखाई दे रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। डीएफओ तेजस जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना राज्य सरकार की शराबबंदी नीति पर सवाल खड़े करती है।

  • Related Posts

    ‘नागराज’ वाला गिफ्ट! मिठाई के डिब्बे में मिला जिंदा सांप; दोस्त की ‘खौफनाक’ शरारत देख दूल्हे के उड़े होश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सुल्तानगंज की सड़कों पर ‘स्वच्छता’ का शोर! सभापति और प्रशिक्षु ASP ने झाड़ू थाम दिया संदेश; गंगा घाटों की सफाई के साथ रैली का समापन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *