अररिया में बैंक लूट घटना की जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम, जुटाये साक्ष्य

बिहार के अररिया में हुई बैंक लूट कांड की जांच करने बुधवार को फॉरेंसिक की टीम पहुंची. फोरेंसिक टीम बैंक के अंदर से साक्ष्य संकलन करने में जुटी है. इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को बैंक के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई थी. फॉरेंसिक टीम बारीकी से बैंक के अंदर से साक्ष्य इकट्ठा करने में लगी थी. मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम के साथ हेड क्वार्टर डीएसपी फखरे आलम भी मौजूद रहे।

मंगलवार को हुई थी लूट

बता दें कि मंगलवार को शहर के एडीबी चौक के करीब एक्सिस बैंक की शाखा में लूट हुई थी. 6 हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. बताया जाता है कि अपराधियों ने 90 लाख रुपये लूट लिये थे. घटना की जांच के लिए मंगलवार देर शाम डीआईजी विकास कुमार बैंक शाखा पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया था कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया था कि पुलिस के द्वारा बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम ने जांच की

डीआईजी ने बताया था कि बैंक से 90 लाख से अधिक की राशि की लूट हुई है. उन्होंने उम्मीद जतायी थी कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही आश्वासन दिया था कि लूट के रुपये भी बरामद कर लिये जाएंगे. लूट की घटना में फोरेंसिक जांच के लिए आज बुधवार को टीम पहुंची थी. बताया जाता है कि टीम ने कुछ नमूने इकट्ठा किये हैं. मिली जानकारी के अनुसार फोरेंसिक टीम की जांच के दौरान बैंक की ऑडिट करने वाले पदाधिकारी भी बैंक के अंदर मौजूद रहे. उन्हें भी बाहर जाने की मनाही थी।

Related Posts

बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

Share Add as a preferred…

Continue reading