10 से 12 फरवरी तक समाहरणालय परिसर में होगा आयोजन
कैमूर | रिपोर्ट
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा कैमूर जिले में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप समाहरणालय परिसर, कैमूर में 10 से 12 फरवरी 2026 तक तीन दिनों तक चलेगा।
इस कैंप का उद्घाटन 10 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा।
2025 में साढ़े चार लाख आवेदनों पर कार्रवाई
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा वर्ष 2025 में लगभग 4.5 लाख पासपोर्ट आवेदनों पर कार्रवाई की गई है।
साथ ही, 12 मई 2025 से चिप लगे पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं।
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ते दबाव और कैमूर जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने के कारण यह मोबाइल वैन कैंप लगाया जा रहा है।
प्रतिदिन मिलेंगे 55 अपॉइंटमेंट स्लॉट
इस कैंप में
- नया (Fresh) पासपोर्ट आवेदन
- पुनर्निगमन (Re-Issue) पासपोर्ट आवेदन
स्वीकार किए जाएंगे।
➡ प्रतिदिन 55 अपॉइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे।
➡ आवेदन केवल ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।
ऐसे करें आवेदन
- www.passportindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- मोबाइल वैन कैंप के लिए अपॉइंटमेंट लें।
- तय तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित हों।
- मौके पर फोटो, फिंगरप्रिंट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
ये सेवाएं नहीं मिलेंगी
- PCC (पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट) आवेदन
- रोके गए (Held) आवेदन
- बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वाले आवेदन
यह चौदहवां मोबाइल कैंप
अप्रैल 2024 के बाद अब तक 13 मोबाइल कैंप सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया, बगहा, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल और मधेपुरा में लगाए जा चुके हैं।
कैमूर में आयोजित होने वाला यह 14वां मोबाइल वैन कैंप होगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना भविष्य में भी इस तरह की सेवाएं जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


