कई मिठाई दुकानों में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने की छापेमारी, कहा मिलावट पाए जाने पर होगी कार्रवाई

पटना: दिवाली पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री और मिठाइयां लोगों के सेहत को खराब ना कर दें। इसको लेकर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने स्पेशल ड्राइव चलाकर राजधानी पटना के दानापुर , गांधी मैदान , कदम कुआं और अगम कुआं थाना क्षेत्र में आने वाले करीब 15 मिठाई दुकानों से 58 नमूने लिए हैं।

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि लिए गए मिठाइयों के नमूने में यदि मिलावट पाया गया तो दोषी मिठाई दुकानदार के विरुद्ध फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट कार्रवाई करने से परहेज नहीं करेगा।

इसी कड़ी में कुल 15 दुकानों से 58 खोवा के मिठाई और खोवा के नमूनों को लेकर उसे जांच के लिए लैबोरेट्री भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीँ दूसरी ओर कुछ मिठाई दुकानों पर नकली या मिलावटी खोवा या फिर मिठाइयों में अधिक मात्रा में रंग डालने वाले मिठाई दुकानों पर कार्रवाई भी की गई है। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अजय कुमार बताते हैं कि यह अभियान छठ तक जारी रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *