भागलपुर के नाथनगर में बाढ़ का कहर, विद्यालय की छत पर शरण ले रहे छात्र

भागलपुर, 15 अगस्त 2025 — नाथनगर प्रखंड में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और सैकड़ों घरों में पानी छाती से ऊपर तक भर चुका है।

श्रीरामपुर मध्य विद्यालय में पिछले 10 दिनों से बाढ़ का पानी भरा हुआ है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जिस विद्यालय में कभी बच्चे पढ़ाई करते थे, आज वही छात्र अपनी सुरक्षा के लिए उसी विद्यालय की छत पर शरण लेने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने से लोग खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजार रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से शीघ्र राहत और बचाव कार्य तेज करने की अपील की है, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान और आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द मिल सकें।


 

  • Related Posts

    सोने-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: युद्ध के बीच बदला ट्रेंड, निवेशकों के लिए बना बड़ा मौका

    नई दिल्ली | 23 मार्च…

    Continue reading
    ‘पंचर बनाने वाला’ निकला जासूस! सोलर कैमरों से सेना की जासूसी, देशभर में फैला नेटवर्क, 3 गिरफ्तार

    नई दिल्ली/लखनऊ | देश की…

    Continue reading