भागलपुर : हवाई अड्डा खाली कराने के विरोध में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा — 15 मिनट जाम के बाद पुलिस ने हटवाया

भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों ने गुरुवार संध्यको  तिलकामांझी–जीरोमाइल मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि प्रशासन उन्हें हवाई अड्डा क्षेत्र खाली करने के लिए मजबूर कर रहा है, जबकि हर साल बाढ़ के समय वे वहीं शरण लेते हैं।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और करीब 15 मिनट के भीतर जाम हटवा दिया

पीड़ित बोले — “हटाए तो जाएंगे कहां?”

बाढ़ पीड़ितों ने कहा, “हमारे पास बाढ़ के समय कोई सुरक्षित जगह नहीं है। अगर यहां से हटा दिया गया तो हम कहां जाएंगे?”

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे

मौके पर पहुंचे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल ने पीड़ितों से मुलाकात कर यथासंभव मदद का भरोसा दिया।

एक युवक हिरासत में

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आलोक कुमार यादव नामक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि वह भीड़ को भड़का रहा था, हालांकि आलोक का दावा है कि वह तो जाम हटवाने की कोशिश कर रहा था।

प्रशासन का हस्तक्षेप

सदर एसडीएम विकास कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…