राजधानी पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

राजधानी पटना पर एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पड़ोसी देश नेपाल के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की कई नदियों को जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। गंगा नदी दीघा घाट और गांधी घाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

जल संसाधन विभाग और केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, पटना में गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 49.52 मीटर पहुंच गया है। यहां खतरे के लाल निशान से गंगा 93 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं दीघा घाट में गंगा 50.60 मीटर पर बह रही है, यहां खरते का निशान 50.45 मीटर है। जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में गंगा का पानी फैल रहा है।

खासकर दियारा के इलाको में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग ने गंगा समेत राज्य की अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई है। जल संसाधन विभाग ने संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के बाद तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही इंजीनियरों और अन्य पदाधिकारियों को अलर्ट मोड़ में रहने को कहा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने सभी जिलों को जारी किए सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बड़ी मजबूती, हाजीपुर में 17.25 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट

    Share Add as a preferred…