भागलपुर में बाढ़ राहत कार्य तेज़: 13 कम्युनिटी किचन चालू, 49 नावें और 1381 परिवारों को पॉलिथीन शीट का वितरण

भागलपुर, 9 अगस्त 2025 – बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी ला दी है। नाथनगर, सबौर, सुल्तानगंज, शाहकुंड सहित कई प्रखंडों में सामुदायिक किचन से लेकर नावों के संचालन और राहत सामग्री वितरण तक, कई मोर्चों पर काम चल रहा है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए 13 सामुदायिक किचन

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 13 कम्युनिटी किचन शुरू किए हैं—

  • नाथनगर: 05
  • सबौर: 01
  • सुल्तानगंज: 04
  • शाहकुंड: 02

इन रसोईघरों में रोजाना प्रभावित परिवारों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

आवाजाही के लिए 49 नावों का परिचालन

बाढ़ग्रस्त टोलों में फंसे लोगों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कुल 49 नावें तैनात की हैं।

  • नाथनगर: 09
  • सबौर: 06
  • सुल्तानगंज: 09
  • शाहकुंड: 01
  • रंगराचक: 05
  • कहलगांव: 05
  • इस्माइलपुर: 02
  • गोपालपुर: 05
  • नारायणपुर: 07

1381 परिवारों को मिली पॉलिथीन शीट्स

बारिश और पानी से बचाव के लिए पॉलिथीन शीट का वितरण भी तेज़ी से जारी है।

  • नाथनगर: 700
  • सबौर: 100
  • सुल्तानगंज: 150
  • शाहकुंड: 96
  • रंगराचक: 150
  • इस्माइलपुर: 130
  • नारायणपुर: 55

कुल मिलाकर 1381 परिवारों को अब तक पॉलिथीन शीट दी जा चुकी हैं।

ठहराव और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था

नाथनगर क्षेत्र में महाशय ड्योढ़ी, टीएनबी कॉलेजिएट, चर्च मैदान, बाल निकेतन और इवनिंग कॉलेज ओल्ड कैंपस में बाढ़ पीड़ित परिवारों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
जगदीशपुर प्रखंड के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज को राहत शिविर के रूप में तैयार किया गया है।

इन स्थलों पर अस्थायी शौचालय, दो-दो पानी के टैंकर, चापाकल, सामुदायिक किचन, पशुचारा और अन्य जरूरी इंतज़ाम प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं।


 

  • Related Posts

    अब देश को पता चलेगा आपकी ‘असली कमाई’! पटना में ‘राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026’ की ट्रेनिंग संपन्न; 1 अप्रैल से घर-घर गूँजेगी सांख्यिकी की दस्तक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    इराक के समुद्री क्षेत्र में तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading