नवगछिया के बुद्धुचक में मानवाधिकार संगठन द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरित

भागलपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत अनवरत गरीब असहाय व लाचार लोगों की निस्वार्थ सहायता करती आई है। बीते दिनों इस संगठन के द्वारा कई जगहों पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुखा राशन वितरण किया गया।

बीते संध्या में नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बुद्धुचक रिंग बांध पर हजारों जरूरत मंद लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरण किया। सुरक्षा की दृष्टि से गोपालपुर थाना पुलिस अपने दल बल के साथ मौजूद रहे और सुखा राशन वितरण में सहयोग करते दिखे। जहां मदद हेतु कोई नहीं पहुंचता वहां मानवाधिकार पहुंच जाता है।

आज बाढ़ पीड़ित परिवार की मदद करने पहुंचे संगठन के तमाम पदाधिकारियों की हर तरफ चर्चा हो रही है इस मौके पर मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह के साथ साथ इस संगठन के शशि भूषण कुमार, मनोज मंडल,कार्तिक कुमार,संजीव कुमार,नवीन कुमार सिंह, रोहित कुमार आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भागलपुर में दिव्यांग खिलाड़ियों का महाकुंभ: कल सैंडिस कंपाउंड में होगी प्रमंडल स्तरीय एथलेटिक्स; पटना जाने के लिए इन खिलाड़ियों ने पक्की की जगह

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में सजी उर्दू की महफिल: DM बोले- उर्दू के बिना बॉलीवुड के गाने अधूरे, मेरे आवास पर भी लगी है उर्दू नेमप्लेट; मुशायरे में गूंजी तालियां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading