बिहार में बाढ़ पीड़ित परिवार को 7 हजार मिलेंगे, सरकार ने जारी किया आदेश

पटना: बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी जाने वाली ने सहायता राशि सरकार ने बढ़ा दी है। प्रति परिवार अब सात हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी, पहले यह राशि छह हजार रुपये थी।

इसके साथ ही बाढ़ राहत शिविरों में रहने वाले पीड़ितों को वस्त्र और स्टील के बर्तन के लिए भी 600 की जगह एक हजार रुपये मिलेंगे । आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 तक की अवधि के लिए यह सहायता राशि निर्धारित की गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी।

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *