पहले जीभ काटी, फिर चाकू से गोदा……. जमीनी विवाद के चलते देवर ने किया भाभी का बेरहमी से मर्डर

बिहार के अररिया में जमीनी विवाद के चलते एक देवर ने अपनी भाभी को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्यापत हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र की है। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय शशिकला देवी के रूप में की गई है। आरोपी शख्स की पहचान चंदेश्वर मंडल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक महिला के पुत्र ने बताया कि चाचा चंदेश्वर मंडल के साथ उनका जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी के चलते गुरुवार शाम को उनके चाचा चंदेश्वर मंडल उनके घर आए और उनकी मां के साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद जब विवाद बढ़ गया तो चाचा ने निर्ममता के साथ मां की जीभ को काट दिया और फिर चाकू से गोदकर बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों में चीख -पुकार मच गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *