क्रिकेटर ईशान किशन के घर के पास लगी आग:पिता बोले-धुएं के कारण बाहर निकलना पड़ा; 200 मीटर दूर एलपीजी गोदाम

पटना में गुरुवार को राजीव नगर इलाके में आग लग गई। आग भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के घर से महज 20 मीटर की दूरी पर लगी। आग के कारण पूरे इलाके में धुआं भर गया। जिसकी वजह से ईशान किशन की फैमिली भी घर से बाहर आ गई। फिलहाल क्रिकेटर के घर को कोई खतरा नहीं है।

आग ईशान के घर के पास एक खाली प्लाट पर उग आई झाड़ियों में लगी और तेज हवा के कारण काफी तेजी से फैलने लगी। हालांकि, दमकल की गाड़ियां समय रहते पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया है।

घटना को लेकर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडेय ने बताया कि धुएं के कारण हमने अपने घर की खिड़की-दरवाजे बंद कर दिए हैं। हम लोग घर के बाहर आ गए हैं। फिलहाल बाहर रहना ही सेफ है। आग घर से कुछ मीटर दूर पर लगी है। कोई परेशानी नहीं है, दमकल की टीम अपना काम कर रही है। हम सभी लोग सुरक्षित हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मालदा में स्कूली बच्चों को सिखाए गए अग्नि सुरक्षा के गुर, रेलवे ने आयोजित की जागरूकता संगोष्ठी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *