पटना के इस इलाके में लगी आग, मौके पर पहुंची 30 फायर ब्रिगेड; मंजर देख घबराए लोग

बिहार के पटना से एक भीषण आगजनी की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां पीरमुहानी के पास रविवार देर रात एक आरा मशीन में  भीषण आग लग गई। वहीं इस घटना के बाद आस पास के इलाकों में  दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग इस भयानक आगलगी को देख सहमे हुए हैं।

5 लाख लीटर पानी, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार देर रात यहां एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि आग बुझाने के लिए लगातार सात घंटो से प्रयास किया जा रहा है। मौके पर 30 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़िया आग बुझाने के लिए पहुंच चुकी है। लगभग आग पर काबू पाने के लिए  5 लाख लीटर से अधिक पानी का प्रयोग किया जा चुका है। लेकिन अभी आग को  पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया जा सका। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *