भागलपुर के जिला स्कूल की बंद पड़ी लाइब्रेरी में लगी आग, कागजात जलकर राख

भागलपुर, 26 अक्टूबर:भागलपुर शहर के ऐतिहासिक जिला स्कूल में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विद्यालय परिसर में स्थित बंद पड़ी लाइब्रेरी में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। लाइब्रेरी में रखे कई पुराने कागजात, रजिस्टर और दस्तावेज आग की लपटों में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।

मौके पर मौजूद रात्रि प्रहरी मनीक चंद ने बताया कि उन्होंने लाइब्रेरी के भीतर से धुआं उठते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में DRI की बड़ी कार्रवाई, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भोला झा के पैतृक आवास पर छापेमारी

    Share Add as a preferred…