भागलपुर में अतिक्रमणकारियों से 3100 रुपए वसूला गया जुर्माना

 

भागलपुर। शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को भी नगर निगम की टीम ने चलाया। सिटी मैनेजर विनय प्रसाद यादव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने तिलकामांझी, कचहरी चौक, पुलिस लाइन रोड आदि जगहों पर अभियान चलाया। अतिक्रमण प्रभारी शंकराचार्य उपाध्याय ने सुबह में साफ-सफाई करने के बाद रेस्टोरेंट, रेहड़ी, फुचका, मिठाई बेचने वालों से जहां-तहां कूड़ा फेंकने के आरोप में 3100 रुपए जुर्माना वसूला। अभियान से पहले सिटी मैनेजर खुद गाड़ी से अनाउंसमेंट करते जा रहे थे कि सुबह साफ-सफाई होने के बाद सड़कों पर कचरा न फेंकें। लेकिन इसका असर नहीं हुआ तो जुर्माना लगाया गया।

Related Posts

भागलपुर पुलिस का ‘रियलिटी चेक’: गर्ल्स हॉस्टल में पहुंची टीम, खंगाले रजिस्टर; संचालकों को दो टूक- ‘SOP नहीं माना तो होगी कार्रवाई’

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर पुलिस का ‘डबल एक्शन’: अश्लील गाने बजाने पर अब सीधे FIR; गर्ल्स हॉस्टल में पुरुषों की ‘नो-एंट्री’, 24 घंटे रखनी होगी महिला वार्डन

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *