भागलपुर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 22.18 लाख मतदाता होंगे शामिल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, सूची का मिलान करने का दिया निर्देश

भागलपुर | 30 सितंबर 2025- भागलपुर जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची हस्तगत कराई गई। अधिकारियों ने दलों से कहा कि सूची का मिलान कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सूचना दें।

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 22,18,492 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें पुरुष मतदाता 11,43,917, महिला मतदाता 10,74,488 और अन्य मतदाता 87 शामिल हैं।

यह सूची भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025 के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत प्रकाशित की गई है। आज से यह सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के कार्यालय और अन्य निर्धारित स्थलों पर अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

बैठक में सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें जदयू जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह और वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, भाकपा (माले) सचिव दशरथ प्रसाद, बसपा जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार दास और भाजपा नवगछिया के जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद शामिल थे।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    सिवान में रंगदारी का सनसनीखेज मामला, सांसद और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    Continue reading
    नालंदा में उम्रदराज महिलाओं ने दी परीक्षा, साक्षरता अभियान में बढ़ा उत्साह

    Continue reading