भागलपुर : वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला, चंपा टीम ने दर्ज की जीत

भागलपुर, 31 अगस्त 2025।जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला अंग बनाम चंपा के बीच खेला गया। तीन सेट के इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।


फ़ाइनल मैच का नतीजा

  • पहले और दूसरे सेट में दोनों टीमों ने एक-एक सेट जीता।
  • तीसरे निर्णायक सेट में चंपा टीम ने बाज़ी मारते हुए 2-1 से विजय हासिल की।
  • फ़ाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच अंग के मयंक कुमार (ओम जी) को दिया गया।
  • चंपा की ओर से सुशांत, सुमन और शुभंकर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

आयोजन समिति के इस सफल आयोजन के लिए भागलपुर जिला वॉलीबॉल संघ ने आभार प्रकट किया।


जिला खेल पदाधिकारी का संबोधन

फ़ाइनल मुकाबले के समापन पर जिला खेल पदाधिकारी श्री जयनारायण कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा:

“सरकार खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। जल्द ही भागलपुर में इनडोर वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।”


उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर अजय राय, नीलकमल राय, निखिल बाबू, संदीप कुमार, नीलेश कुमार, मृणाल किशोर, सतीश चंद्र, आमिर खान, शुभम जी, अभय मिश्रा, कुंदन जी, विक्की जी, अब्बू ज़ुलबाब, कुणाल भारती, मुरारी काकू समेत अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।


संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम भी हुआ

आज “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के तहत 3 किलोमीटर की साइकिल रनिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

  • प्रतियोगिता की शुरुआत बैडमिंटन इंडोर हॉल, सैंडिस कंपाउंड से हुई और मनाली चौक, कचहरी चौक, घंटाघर, त्यागी होते हुए पुनः बैडमिंटन हॉल पर समाप्त हुई।
  • प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक रक्षित श्री मिथिलेश प्रसाद और जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने किया।

साइकिल रनिंग परिणाम

  • प्रथम स्थान – सुमित कुमार (समाचार पत्र हॉकर)
  • द्वितीय स्थान – छोटू शाह
  • तृतीय स्थान – आयुष कुमार

सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


 

  • Related Posts

    पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करना क्रिकेट खत्म करने जैसा: कपिल देव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading