समस्तीपुर पुलिस केंद्र में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन केंद्र में गुरुवार की सुबह एक महिला सिपाही ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एससी/एसटी थाना में पदस्थापित महिला सिपाही वंदना कुमारी का शव जिले के दुधपुरा स्थित पुलिस केन्द्र के स्नानघर से बरामद किया गया है। सिपाही वंदना ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत्यु के कारणों की जांच की।

पुलिस ने मोबाईल फोन किया बरामद
संजय कुमार ने बताया कि पुलिस केंद्र मे अन्य महिला सिपाहियों से पूछताछ के आधार पर मृत सिपाही वंदना कुमारी कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहने की बात बताई गई है। पुलिस ने बाथरूम से मोबाईल फोन बरामद किया है। पांडेय ने बताया कि महिला सिपाही का शव समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading