दिन ढलने के बाद हो रहा ठंड का एहसास

भागलपुर। पांच दिन बाद एक गुरुवार को एक बार फिर दिन का पारा 26.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं बुधवार के मुकाबले गुरुवार की रात ज्यादा सर्द रही। गुरुवार को दिन में जहां सूरज की चमक बिखरी तो वहीं दिन ढलने के बाद एक बार फिर ठड ने लोगों को गर्म कपड़े पहना दिये। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो शुक्रवार एवं शनिवार को दिन चमकेगा तो वहीं रात में ठंड रहेगी। जबकि 29 एवं 30 दिसंबर को हल्के बादल छाए रहेंगे तो दिन के तापमान में गिरावट होगी और लोगों को दिन में हल्की ठंड का एहसास होगा।

बीते 24 घंटे तक दिन के तापमान में जहां 0.8 डिसे का उछाल आया तो वहीं रात के तापमान में 0.7 डिसे की गिरावट आ गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से तीन व 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे 85 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 68 प्रतिशत पर आ गई। वहीं बीते 24 घंटे में 2.8 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर से जिले में हल्के बादल छाए रहेंगे तो सुबह एवं शाम में हल्का कोहरा बना रहेगा। दिन एवं रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

तापमान का अंतर अधिक होने से बीमारों की संख्या बढ़ी

बीते एक सप्ताह से दिन एवं रात के तापमान का अंतर 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इस सर्द-गर्म से भरे मौसम में न केवल सर्दी-जुकाम, खांसी बल्कि हाईपरटेंशन, शुगर व निमोनिया से लेकर दिल एवं दिमाग के बीमारों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो चली है। वरीय फिजिशियन डॉ. विनय कुमार झा कहते हैं कि अगर दिन एवं रात के तापमान का अंतर नौ से दस डिग्री से ज्यादा होने पर हमारा शरीर एडजस्ट नहीं हो पाता है और बीमारियों विशेषकर सर्दी-जुकाम व खांसी का शिकार हो जाता है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *