बिहार में सताने लगा बाढ़ का डर : उफान पर गंडक नदी, कोसी-बागमती का भी बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में बढ़ा खतरा

बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने के बाद अब प्रदेशवासियों को बाढ़ का डर सताने लगा है। मॉनसून की जोरदार दस्तक के बाद अब झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया है लिहाजा नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।

बिहार में मूसलाधार बारिश होने की वजह से कोसी नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। गोपालगंज और वाल्मीकिनगर में गंडक भी उफान पर है। बागमती नदी के जलस्तर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भी प्रवेश करने लगा है। कई गांवों पर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है लिहाजा लोगों में बाढ़ का डर एकबार फिर सताने लगा है।

हालांकि, इस बीच जल संसाधन विभाग हर मुश्किल परिस्थिति से निबटने के लिए मुस्तैद है। लगातार नदियों के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक नेपाल में बीते 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गंडक नदी उफान पर है।

नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर की वजह से कुचायकोट, मांझा, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर के लगभग 43 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इंजीनियर्स की टीम लगातार तैनात है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *