बहू पर बिगड़ी ससुर की नियत, पत्नी बनकर रहोगी तो….. , रिश्ते को शर्मशार करने वाली खबर

उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू अपने ससुर की गंदी हरकतों से परेशान होकर पुलिस से गुहार लगाई है। बहू का कहना है कि ससुर कहता है कि पत्नी बनकर रहोगी तो हर माह पांच हजार रुपये दूंगा। गंदी नीयत रखनेवाले ससुर के इस प्रस्ताव और उसकी हरकतों से आजित आकर पीड़ित बहू ने मायका में शरण ली। आरोपित ससुर के खिलाफ बिसंडा थाना में छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ।

थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक, पति परदेस में काम करता है। तीन साल से घर नहीं आया। फोन पर बात भी नहीं करता है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर गलत नीयत रखता है। शौचालय आदि जाते वक्त पीछा और ताकझांक करता है। इसका कई बार विरोध किया। पर हरकत से बाज नहीं आया।

ससुर की हरकत सास और पति को बता चुकी हूं। पर ससुर की हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ। ससुर ने धमकाते हुए कहा कि पत्नी बनकर रहोगी तो पांच हजार रुपये हर माह दूंगा। ऐसा न करने पर जान से मार दूंगा। उसकी धमकी और हरकत से आजित आकर अपने मायका में शरण लिए हूं। पीड़िता ने मामले की तहरीर बिसंडा थाना में दी। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    बेंगलुरु में बैठे बेटे ने मोबाइल पर LIVE देखा माता-पिता का मर्डर, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *