पिताजी ने अच्छा काम किया जनता उन्हें फिर लाए: निशांत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने कहा है कि उनके पिता ने अच्छा काम किया है। बिहार के विकास के लिए बेहतर कार्य किया है। हो सके तो जनता उन्हें वोट करे और उन्हें उनकी पार्टी को फिर से लाए। निशांत शुक्रवार को मुख्यमंत्री के दौरे के क्रम में अपने घर बख्तियारपुर पहुंचे थे। निशांत ने भी सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

उन्होंने कहा कि पिताजी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने आए थे। मेरे दादाजी स्वतंत्रता सेनानी थे, वे स्वतंत्रा संग्राम में जेल भी गए। अमूमन मीडिया से दूर रहने वाले निशांत शुक्रवार को मीडिया से रूबरू थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नये साल में पहली बार आपके सामने हूं तो प्रदेशवासियों को नये साल की शुभकामनाएं देता हूं। नये साल में विधानसभा का चुनाव भी है, पिताजी ने अच्छा काम किया है तो जनता जरूर उन्हें वोट देकर जिताएं। हालांकि राजनीति में उनके प्रवेश को लेकर किये गये सवाल पर वे बगैर किसी प्रतिक्रिया के लौट गए।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *