पिता चिरंजीवी को मिला पद्म विभूषण, खुशी में गदगद हुए Ram Charan ने ऐसे किया रिएक्ट

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को भारत सरकार के जरिए पद्म अवॉर्ड्स 2024 के विजेताओं का एलान किया गया है। जिसमें साउथ सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार चिरंजीवी के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। चिरंजीवी को देश के खास सम्मान पद्म विभूषण के लिए विनर चुना गया है।

अपने पिता को इस सम्मान के लिए चयनित होने पर आर आर आर एक्टर राम चरण की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस मामले को लेकर अपने दिल की बात कही है।

पिता की कामयाबी पर खुशी में झूमे राम चरण

अपने फादर चिरंजीवी की पद्म विभूषण जीत पर हर्ष जताते हुए राम चरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा है-

पद्म विभूषण जैसे बड़े पुरस्कार के लिए चुने जाने को लेकर मेरे प्रिय पिता चिरंजीवी आपको ढ़ेर सारी बधाई। सिनेमा जगत और समाज में आपका योगदान काफी विश्वनीय है, जो फैंस और हम सब के लिए प्रेरणादायक है। इस महान राष्ट्र के आप एक खास शख्स हैं। इसके लिए मैं भारत सरकार और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। फैंस के प्यार और समर्थन से ये संभव हो सका है। वैकेंया नायडू जी आपको भी जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद, आप इसके लिए लायक हैं।

इतना ही नहीं राम चरण ने तेलुगु स्टेट के उन तमाम लोगों को भी बधाई दी हैं, जिन्हें इस साल पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

जानिए किस मूवी में नजर आएंगे राम चरण

2 साल पहले आई राम चरण की फिल्म आर आर आर (RRR) ने देश और दुनिया में कामयाबी का परचम लहराया। इस मूवी की अपार सफलता के बाद से फैंस अपने फेवरेट कलाकार को बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

गौर करें राम की अगली फिल्म की तरफ तो उसका नाम गेम चेंजर है, जो इस साल रिलीज की जा सकती है। राम चरण के साथ इस फिल्म में आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

    Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

    Continue reading
    रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading