मानसून की धमाकेदार दस्तक से किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपनी शुरू

भागलपुर। मंगलवार को जिले में मानसून ने जोरदार दस्तक दी, जिससे लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मानसून की पहली बारिश ने खेतों को लबालब कर दिया, जिससे धान के बिचड़ों को संजीवनी मिल गई। जिन किसानों के बिचड़े पहले से तैयार थे, उन्होंने बारिश का लाभ उठाते हुए धान की रोपनी भी शुरू कर दी।

जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद के अनुसार, अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में करीब 710 एकड़ में रोपनी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लगभग 80% धान के बिचड़े तैयार हैं, जिन्हें अब पर्याप्त पानी मिल गया है।

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट

मानसून की वर्षा से जिले का मौसम भी सुहाना हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4°C और न्यूनतम 26.8°C दर्ज किया गया।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी गुरुवार और शुक्रवार को बदरी छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *