भागलपुर में किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह आयोजित

भागलपुर, 26 जुलाई 2025 — रेशम भवन में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस समारोह में सांसद अजय मंडल, विधायक पवन यादव एवं कल्पना कुमारी, अपर सचिव सह कृषि निदेशक श्रीमती कल्पना कुमारी, निदेशक विपणन श्री शैलेन्द्र कुमार, निदेशक उद्यान श्री अभिषेक कुमार, निदेशक बामेती श्री धनन्जयपति त्रिपाठी, बीआरबीएन प्रबंधक श्री निर्मल कुमार, एवं भूमि संरक्षण निदेशक श्री के. राधा रमण सहित राज्यस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, मंजूषा पेंटिंग, पौधा, तथा GI टैग प्राप्त कतरनी चूड़ा व चावल भेंट किए गए।

कृषक हितकारी योजनाओं की जानकारी और सम्मान

कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभात कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक (आत्मा, भागलपुर) ने किया। उन्होंने आत्मा की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और किसानों को विभिन्न कृषक हितकारी योजनाओं की जानकारी दी।

राज्य निदेशक श्री धनन्जयपति त्रिपाठी ने बामेती और आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

20 किसानों को मिला श्रेष्ठ किसान सम्मान

कृषि के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 किसानों को श्रेष्ठ किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें शामिल रहे:

  • शीला कुमारी – मशरूम उत्पादन
  • वंदना कुमारी – बकरी पालन
  • गुंजेश गुंजन – समेकित कृषि प्रणाली
  • संजय कुमार चौधरी – मधुमक्खी पालन
  • प्रिया देवी – मशरूम उत्पादन
  • कृषनानंद सिंह – जर्दालु आम उत्पादन
  • तथा अन्य उन्नत किसान

उन्हें अंग वस्त्र, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

तकनीकी सहयोग और संवाद

DCS योजना के अंतर्गत 05 कृषि समन्वयकों एवं 05 किसान सलाहकारों को एंड्रॉयड मोबाइल फोन प्रदान किए गए। मंत्री ने युवा किसानों से सीधा संवाद कर उनके कार्यों और चुनौतियों को जाना तथा सुझावों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।

नई तकनीक और योजनाओं की घोषणा

मंत्री ने किसानों को जैविक खेती और आधुनिक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि:

  • चतुर्थ कृषि रोडमैप में कई नई योजनाएं शामिल की गई हैं।
  • जल्द ही Agriculture Export Policy के तहत APEDA का कार्यालय बिहार में खोला जाएगा।
  • शाहकुंड प्रखंड में Center of Excellence for Mango की स्थापना हेतु राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

कार्यक्रम का समापन संयुक्त निदेशक (शस्य), श्री श्याम बिहारी सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *