आज से 7 जनवरी तक बदले मार्ग पर चलेगी फरक्का एक्सप्रेस

भागलपुर। भागलपुर होकर बठिंडा और बालुरघाट जाने वाली 15743/44 फरक्का एक्सप्रेस बुधवार से बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या होते हुए वाराणसी के रास्ते भागलपुर आती है। अयोध्या स्टेशन में प्री व नन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन को डायवर्ट किया गया है।

ट्रेन अयोध्या की बजाए लखनऊ से सुल्तानपुर होते हुए जाफराबाद के रास्ते जाएगी। पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के आधार पर ट्रेन सात जनवरी तक बदले मार्ग से चलेगी। इस आशय की जानकारी पूर्व रेलवे के पीआरओ ने दी है।

  • Related Posts

    मधेपुरा: ज्वेलरी दुकानदार ने लेन-देन के विवाद में मां-बेटी पर फेंका तेजाब; सदर अस्पताल में मची चीख-पुकार, एक महिला गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर को ‘जाम’ से मिलेगी मुक्ति! उल्टा पुल-अलीगंज बायपास फोरलेन का टेंडर फाइनल; मुंगेर की कंपनी संवारेगी 3.70 KM का सफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *