भारत-पाक महामुकाबले से पहले फैंस की जुबानी जंग, पाकिस्तानी चाचा को मिला करारा जवाब

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के इस बड़े मैच से पहले फैंस के बीच भी तीखी बयानबाजी देखने को मिली।

पाकिस्तान के मशहूर फैन “पाकिस्तानी चाचा” ने भारत और भारतीय सुपरफैंस पर टिप्पणी की थी। उन्होंने खास तौर पर सचिन तेंदुलकर के सुपर फैन सुधीर बाबू और महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू का नाम लेकर बयान दिया।

इसके जवाब में राम बाबू ने वीडियो जारी कर कड़ी प्रतिक्रिया दी। वहीं कोलंबो में सुधीर बाबू ने आमने-सामने आकर जवाब दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दोनों भारतीय फैंस की प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तानी चाचा की बोलती बंद होती नजर आई।

रिकॉर्ड में भारत का दबदबा

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि भारत ने सात बार जीत दर्ज की है। ऐसे में टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।


दोनों टीमों का स्क्वॉड

🇮🇳 भारत

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।

🇵🇰 पाकिस्तान

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।

अब सबकी निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां मैदान पर प्रदर्शन ही असली जवाब देगा।

  • Related Posts

    भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले से पहले ‘नो हैंडशेक’ विवाद गरमाया, संजय मांजरेकर के बयान से मचा बवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading